राइफल से हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। राइफल लहराते हुए हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का यह वीडियो बरगी का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक बेखौफ होकर खुलेआम राइफल लहराता और हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है। पुलिस की टीम वीडियो की सत्यता, लोकेशन और यह वीडियो कब का है, इसकी बारीकी से जांच कर रही है। यदि तफ्तीश में यह साबित होता है कि हर्ष फायरिंग की यह घटना बरगी थाना क्षेत्र में ही हुई है, तो युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कांग्रेस ने घेरा थाना तब दर्ज हुई सडक़ हादसे की एफआईआर

Thu Nov 12 , 2026
जबलपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवंत गुर्जर के साथ हुई सडक़ दुर्घटना के मामले में पुलिस द्वारा सात दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर जबलपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मदन महल थाने […]

You May Like