
जबलपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवंत गुर्जर के साथ हुई सडक़ दुर्घटना के मामले में पुलिस द्वारा सात दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर जबलपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मदन महल थाने पहुंचे। कांग्रेसजनों ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पीडि़त वरिष्ठ नेता को तत्काल न्याय दिलाने और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। कांग्रेसजनों के थाने पहुंचने और मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल बलवंत गुर्जर का मेडिकल परीक्षण कराया और एफआईआर दर्ज की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि घटना के फोटो, वीडियो एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए थे। इसके बावजूद सात दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है
