रनवे पर डामर पिघलने से इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, दो फ्लाइट भोपाल डायवर्ट

इंदौर। शहर के एयरपोर्ट पर रनवे पर चल रहे री-कार्पेटिंग कार्य और तेज गर्मी के कारण डामर पिघलने से सोमवार को कुछ समय के लिए उड़ान संचालन प्रभावित हो गया। रनवे की सतह प्रभावित होने के चलते सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई।

इस दौरान लगभग आधे घंटे तक एयरपोर्ट का संचालन बाधित रहा। स्थिति को देखते हुए IndiGo की दो उड़ानों 6E6605 (दिल्ली–इंदौर) और 6E6219 (रायपुर–इंदौर) को अस्थायी रूप से भोपाल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट टेक्नीशियंस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रनवे की मरम्मत का कार्य शुरू किया और थोड़ी ही देर में उसे दुरुस्त कर दिया। मरम्मत के बाद एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है।

Next Post

शाहपुर पुलिस ने बच्चा चोरी के संदेह में पकड़े गए विक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंपा

Mon Mar 9 , 2026
बैतूल। शाहपुर क्षेत्र में बच्चा चोरी की आशंका में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए एक व्यक्ति को पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में वह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर पाया गया, जो महाराष्ट्र के अमरावती जिले से लापता था। पुलिस के अनुसार थाना शाहपुर को […]

You May Like