नरसिंहपुर में पकड़ाया जबलपुर का बदमाश,13 लाख के जेवर बरामद

नरसिंहपुर। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 13 लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर बरामद किए है। उक्त जेवर तीन स्थानों पर की गई चोरी के है। इस मामले में पुलिस ने जबलपुर के यासीन उर्फ आशु अली व छिंदवाड़ा के रंजीत सोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नरसिंहपुर क्षेत्र में हुए तीन चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि मामले में यासीन उर्फ आशु पिता तहसीन अली उम्र 49 साल निवासी सुपाताल आजाद नगर पहाड़ी गढ़ा जबलपुर व रंजीत पिता रविशंकर सोनी 38 साल निवासी वार्ड नंबर 13 हर्रई छिंदवाड़ा की भूमिका है, जिसपर पुलिस ने दोनों बदमाशों को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर चोरियों के संबंध में पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करना स्वीकार लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से करीब 13 लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ अभी जारी है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Next Post

भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रसार के लिए शिक्षकों के क्षमता निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन

Tue Oct 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) और राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने राष्ट्रीय पहल स्वस्तिक (वैज्ञानिक रूप से मान्य सामाजिक पारंपरिक ज्ञान) के अंतर्गत शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। “भारतीय ज्ञान प्रणालियों के संचार और प्रसार” […]

You May Like