33 प्लस नौजवानों ने 50 प्लस की पारियां खेलीं

रांची, (वार्ता) वनडे इतिहास में यह सिर्फ़ नौवीं बार है, जब किसी पुरूष वनडे में तीन 33 प्लस उम्र के बल्लेबाज़ों ने 50 प्लस की पारियां खेली हैं- रोहित शर्मा (38), विराट कोहली (37) और केएल राहुल (33)।

विराट कोहली (135) की शतकीय, रोहित शर्मा (57) और केएल राहुल (60) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में आठ विकेट पर 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत के लिए ऐसा सिर्फ़ एक बार और हुआ है, जब 2007 के वड़ोदरा वनडे में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ सौरव गांगुली (34), राहुल द्रविड़ (34) और सचिन तेंदुलकर (33) ने 50 प्लस की पारियां खेली थीं।

भारत ने इस पारी में कुल 16 छक्के लगाए। सिर्फ़ छह बार ही किसी वनडे पारी में भारत ने इससे अधिक छक्के लगाए।

Next Post

नाम बदलकर की युवती से दोस्ती, दो साल तक किया शोषण

Mon Dec 1 , 2025
इंदौर: एक युवती ने दो युवकों पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, धमकाकर कई बार दुष्कर्म करने, ब्लैकमेलिंग से लाखों रुपए और गहने हड़पने तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, वहीं करणी सेना ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए […]

You May Like