
भोपाल।राजधानी में आर्य समाज महावीर नगर में वेद प्रचार सप्ताह समारोह का समापन रविवार को हुआ. आचार्या श्रुति शास्त्री ने समारोह के आखिरी दिन अपने प्रवचन में कहा कि विश्व की आधी आबादी स्त्रियों की है. उन्हें समाज में बराबरी का हक व सम्मानदिलाने का काम महर्षि दयानंद सरस्वती ने किया है. उनके समाज सुधार विषयक विचारों का प्रभाव सभी ओर दिखाई देता है. समारोह के दौरान यजुर्वेद परायण के समापन अवसर पर बडा संख्या में आर्य समाज के लोग शामिल हुए.
यज्ञ में मुख्य रूप में महापौर मालती राय मौजूद रही. अतिथियों का मल्यापर्ण कर व स्मृति चिंह भेंटकर स्वागत राकेश शर्मा ने किया. इसके पूर्व ब्रह्मचारिणी जाग्रति शास्त्री एवं वैशाली शास्त्री ने सुमधुर भजनों एवं भक्ति गीतों के साथ वेद ऋचाओं के गायन से उनके सरंक्षण की विविध शैलियों की प्रस्तुति दी।श्रोताओं ने करतल ध्वनियों से उत्साह वर्धन किया. कार्यक्रम का संचालन सरोज सोनी ने किया एवं आभार समाज के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने किया. कार्यक्रम में रामनारायण श्रीवास अनीता श्रीवास वैदिक प्रवक्ता संतोषसिंह डा.आर.एस नरवरिया शशिसिंह राजेन्द्र कुमार वंदनवाला सहित बड़ी संख्या में आर्यजन मौजूद रहे.
