इंदौर:बाणगंगा इलाके में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पहचान छुपाकर पीड़िता से दोस्ती की और उसके बाद दुष्कर्म किया. आरोपी की पहचान उजागर होने पर जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाई, तो वह उसे लगातार परेशान करने लगा.23 वर्षीय आरोपी रहीम शेख पिता अजीज शेख, निवासी मल्हारगंज है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सराफा थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान पर काम करती थी, जहाँ रोहन नाम का व्यक्ति भी काम करता था.
दोनों के बीच दोस्ती हुई, लेकिन बाद में पता चला कि रोहन का नाम नहीं बल्कि रहीम शेख था. रहीम ने घर पर अकेले पाकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाई और बात करना बंद कर दिया, तो आरोपी उसे धमकाता और मिलने पर मजबूर करता रहा. पीड़िता ने काम बदलकर सपना संगीता रोड में काम करना शुरू किया, लेकिन आरोपी वहीं भी उसे परेशान करता रहा. घटना की शिकायत पीड़िता ने अपने परिवार को बताई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी रहीम शेख को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
