नशे में धुत कार ड्राइवर ने पांच बाइकें रौंदीं

दतिया । पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने बड़ी जनहानि होने से बच गई। झांसी चुंगी से राजघाट तिराहा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार यूपी 70 बीजेड 7299 के चालक ने फोटो कॉपी दुकानों के सामने खड़ीं बाइकों को रौंद दिया। जिससे पांच बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। कार को नौनेर निवासी अंकुर अहिरवार चला रहा था जो नशे में था। घटना के बाद अंकुर भागने की फिराक में था लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद कोतवाली ले गए। लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

Next Post

मेक्सिको ने सुरक्षा, आव्रजन, व्यापार को लेकर अमेरिका के साथ समझौते का प्रस्ताव रखा

Thu Jun 19 , 2025
मेक्सिको सिटी, 19 जून (वार्ता) मेक्सिकन की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की है और सुरक्षा, आव्रजन तथा व्यापार को शामिल करते हुए दोनों देशों के बीच एक व्यापक समझौते का प्रस्ताव रखा है। सुश्री शिनबाम ने नेशनल पैलेस में […]

You May Like