
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को दायित्व वितरण कर दिया है। पटवारी ने पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं ग्वालियर दक्षिण के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को मध्यप्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान एवं आई.टी. ऑर्गेनाइजेशन का प्रभारी बनाते हुए पार्टी संगठन को अत्याधुनिक सूचना तकनीक से परिपूर्ण करने के लिए आई.टी.ऑर्गेनाइजेशन की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि युवा, उच्च शिक्षित, जनसेवी एवं जुझारू छवि के प्रवीण पाठक के यह कमान संभालने से आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में एक अलग स्वरूप में दिखेगी एवं कार्यकर्ता अत्याधुनिक सूचना तकनीक से लैश होंगे।
