अपहरण कर दुराचार करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
सिंगरौली :बीते माह 28 जनवरी को मोरवा थाना क्षेत्र के जगमोरवा से लापता 16 वर्षीय नाबालिका को अंतत: मोरवा पुलिस में ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार के इनाम भी घोषित किया गया था। यह कार्रवाई यूपी सिंह के नेतृत्व में हुआ।गौरतलब है कि बीते 28 जनवरी को थाना क्षेत्र के जगमोहन निवासी एक परिजन ने थाने में तहरीर दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वही पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए मामला दर्ज कर अपहृता की तलाश शुरू की। इसके बाद सूचना के आधार पर विवेचना बढ़ाते हुए नाबालिका को दस्तयाब कर लिया गया।
न्यायालय में नाबालिका ने दर्ज बयान में बताया की उसके पड़ोस में रहने वाला सुमित सोनी उसे भगा कर ले गया था। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मोरवा पुलिस ने आरोपी सुमित सोनी पिता राकेश कुमार सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी जगमोरवा को धारा 137(2) 64 (2)(एन), 87 बीएनएस एवं 3(2)(व्ही) 3(डब्ल्यू)(2) एससी एसटी एक्ट, 5(एल)/6 पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई में उनि एनपी तिवारी, आरपी सिंह, सहायक उनि डीएन सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार, आरक्षक दसरथ माझी, महिला आरक्षक मुरली एवं गायत्री समेत नायक साहब लाल सहित अन्य की भूमिका रही।
