सतना : सतना मानिकपुर रेलखण्ड पर जैतवारा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पाया गया. स्टेशन मास्टर के जरिए मेमो प्राप्त होने पर जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंची. जैतवारा के निकट दूरभाष केंद्र के सामने से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला. मृत युवक का धड़ जहां पटरी के अंदर की ओर पड़ा हुआ था.
वहीं उसका सिर पटरी के बाहर की ओर पड़ा मिला. पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए जब जानकारी जुटाई तो मृतक युवक की पहचान परसदिया निवासी पवन कोल के तौर पर हुई. जिसे देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रेलवे लाइन के निकट स्थित गांव के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पाए जाने की घटना पर पुलिस द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए विचेना आगे बढ़ाई जा रही है.
