दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, पति सहित ससुराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज

इंदौर. शादी के बाद ससुराल में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

एरोड्रम पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय पीड़िता मानसी अग्रवाल निवासी कान्य कुब्ज नगर, एयरपोर्ट रोड की शादी पराग भगत निवासी टेलीफोन नगर, किशनगंज से हुई थी. पीड़िता ने बताया कि शादी के शुरुआती 15 दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति पराग भगत, ससुर हेमंत भगत और सास अनुराधा भगत ने छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. मानसी ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष ने दहेज के रूप में 10 लाख रुपए की मांग की और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं. पति ने कहा कि अगर मायके से पैसे लेकर नहीं आई तो घर में रहने की जरूरत नहीं है. यदि बिना पैसों के आई तो जान से मार दूंगा. इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Next Post

अमेरिका यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में मदद कर सकता है-लावरोव

Tue Feb 18 , 2025
मॉस्को, 18 फरवरी (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि लगभग तीन साल पहले लड़ाई शुरू होने के बाद से अपनी “केंद्रीय भूमिका” का हवाला देते हुए अमेरिका यूक्रेनी संघर्ष को सुलझाने में मदद कर सकता है। लावरोव की यह टिप्पणी सऊदी अरब में मंगलवार […]

You May Like