एएसआई, सूदखोर से रेल कर्मी प्रताडि़त

जबलपुर: एक रेल कर्मचारी को साढ़ चार लाख रूपए का कर्ज लेना उस वक्त भारी पड़ गया जब उससे दस प्रतिशत ब्याज की सूदखोर मांग करने लगा इतना हीं नहीं सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला एएसआई के साथ मिलकर उसे प्रताडि़त करने लगा। जिससे तंग आकर पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।सिविल लाईन रेलवे अस्पताल के समीप निवासी रीतेश कुमार सिंह पिता रामकुमार सिंह ने शिकायत में बताया कि वे रेलवे विभाग में टैक्नीशिन वर्ग-3 के पद पर पदस्थ है।

उसने विशाल जाट पिता कमल जाट और सुरेश जाट दोनों निवासी आकांक्षा हास्पिटल घमापुर से जान पहचान होने पर साढ़े चार लाख रूपये उधार लिये थे। इसमें से दो लाख 66 हजार 400 रुपए ऑनलाइन और ढाई लाख रुपए नकद उन्हें लौटाए। पूरी रकम चुकता हो जाने के बाद भी सूदखोर उससे दस प्रतिशत ब्याज के हिसाब से और रुपए मांगने लगा। मना करने पर धमकी देने लगा और सिविल लाइंस थाने में उसकी झूठी शिकायत कर दी। शिकायत की जांच के नाम पर सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला एएसआई इंदर सिंह मरावी भी उसे परेशान कर रही है।

Next Post

जगद्गुरु की अगुवाई में निकली कलश यात्रा

Wed May 28 , 2025
जबलपुर: जनकपुरी प्रीमियम टाउनशिप स्थित श्री राम दरबार मंदिर में प्रभु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें प्रात: प्रीति कुंज परिसर (कोरलबुड) से हजारों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। वहीं पुरुष सनातनी वेशभूषा में यात्रा में […]

You May Like