तीन युवकों की पहुज नदी में डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं

भिंड: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित पहुज नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब भिंड के मिहोना थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मिहोना थाना क्षेत्र के लिधौरा और अतियनपुरा गांव से जुड़े एक दर्जन से अधिक युवक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। भीषण गर्मी के बीच सभी युवक उत्तर प्रदेश के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुरा स्थित पहुज नदी में नहाने के लिए चले गए। नहाते समय कुछ युवक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और तेज बहाव तथा गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। इसी दौरान तीन युवक पानी में डूबने लगे।

साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के माधौगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया।काफी मशक्कत के बाद नदी से तीनों युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।

Next Post

दतिया में कार को घेरकर विशाल कुशवाहा को गोलियों से भूना

Fri Jun 19 , 2026
दतिया: दतिया में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया. सगाई की खुशी मना रहे चार दोस्तों पर बदमाशों ने बीच सड़क अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस सनसनीखेज वारदात में 24 वर्षीय विशाल कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है. […]

You May Like