गेस्ट हाउस में आधी रात को बज रहे थे डीजे

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत पारसनाथ गेस्ट हाउस में आधी रात को डीजे बज रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर डीजे संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए डीजे जब्त कर लिए है।पुलिस के मुताबिक पारसनाथ गेस्ट हाउस के अंदर देर रात्रि डी जे साउन्ड बाक्स बज रहे थे।

पुलिस ने दबिश देते हुए डी जे मालिक रितिक राव पिता राकेश राव निवासी गोपाल सदन श्रीनाथ मंदिर के पास उपरेनगंज कोतवाली से तेज ध्वनि से दो डी जे साउन्ड बाक्स प्लेवुड कंपनी का बजाकर नाच गान करने की वैधानिक अनुमति पत्र माँगे गये जो कोई अनुमति पत्र नही होना बताया। आरोपी के खिलाफ जिला दण्डाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करने पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। दो डी जे साउन्ड बाक्स जब्त किए गए।

Next Post

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बच्ची घायल

Fri Mar 28 , 2025
इंदौर:गांधीनगर क्षेत्र के टीसीएस चौराहे पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक एक अन्य कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. गांधी नगर की ओर से तेज गति से […]

You May Like

Play sound