तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बच्ची घायल

इंदौर:गांधीनगर क्षेत्र के टीसीएस चौराहे पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक एक अन्य कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. गांधी नगर की ओर से तेज गति से आ रही कीया कंपनी की कार एमपी 09 जेडएच 3111 की महिला चालक ने अनियंत्रित होकर 33 वर्षीय अभिनव पटेल की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चौराहे पर तीन से चार बार घूम गई. हादसे में अभिनव पटेल के दाहिने हाथ में चोट आई, वहीं उनकी 9 वर्षीय बेटी रुदवी पटेल के सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गई. परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. मामले में गांधी नगर पुलिस ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की धाओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

Next Post

रेरा अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव के खिलाफ जांच पर SC का स्टे

Fri Mar 28 , 2025
भोपाल:मध्य प्रदेश के रेरा अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव के खिलाफ चल रही जांच पर देश की सर्वोच्च अदालत ने रोक लगा दी है। यह जांच मप्र उच्च न्यायालय के जस्टिस एम एस भट्टी द्वारा की जा रही थी। रेरा अध्यक्ष की जांच के मामले में मुख्य सचिव,विधि विभाग, रजिस्ट्रार जनरल उच्च […]

You May Like