पानी के किनारे तीन घंटे बैठी रही टी-17 बाघिन, पर्यटकों ने किया दीदार 

सीधी। संजय टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी के बीच एक दुर्लभनजारा देखने को मिला। यहां की प्रसिद्ध बाघिन टी-17 शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक पर्यटकों के सामने एक जल स्रोत के किनारे बैठी रही। यह पहली बार है जब यह बाघिन इतनी देर तक शांत मुद्रा में पर्यटकों के करीब दिखाई दी। दोपहर लगभग 12 बजे पर्यटक सफारी के दौरान जंगल में एक जल स्रोत के पास पहुंचे। तभी उनकी नजर पानी के किनारे आराम कर रही टी-17 बाघिन पर पड़ी। गर्मी से राहत पाने के लिए बाघिन लंबे समय तक वहीं बैठी रही, जिससे पर्यटकों को उसे करीब से देखने का मौका मिला। पर्यटकों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बाघिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जहां लोगों ने उसके शांत स्वभाव और शाही अंदाज की सराहना की। कई पर्यटकों ने इस अनुभव को अपनी सबसे यादगार जंगल सफारी बताया। गर्मी के मौसम में वन्यजीव अक्सर जल स्रोतों के आसपास सक्रिय हो जाते हैं, जिससे पर्यटकों को उन्हें देखने के अधिक अवसर मिलते हैं। टी-17 बाघिन का इस तरह लंबे समय तक खुले में दिखना वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अनुभव रहा। इस वीडियो के सामने आने के बाद पर्यटकों में एक बार फिर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जंगल सफारी के प्रति लोगों का आकर्षण और बढ़ेगा।

इनका कहना है

गर्मी के कारण जंगली जानवर अक्सर पानी वाले क्षेत्रों के पास आते हैं और ठंडक पाने के लिए वहीं रुकते हैं। इसी वजह से यह बाघिन पर्यटकों को आसानी से दिखाई दी।

राजेश कन्ना टी, डीएफओ

संजय टाईगर रिजर्व

Next Post

आबकारी विभाग ने नष्ट किया 450 किलो महुआ लाहन, 30 लीटर स्पिरिट भी पकड़ाया

Fri May 22 , 2026
छिंदवाड़ा। आबकारी वृत्त क्रमांक 1 के आबकारी अमले द्वारा शुक्रवार सुबह शहर से लगे ग्राम कबाडिय़ा, सोनाखार ढाना, बोरिया ढाना एवं सरसबाड़ा में दबिश कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान घरों एवं नाले के किनारे से प्लास्टिक की कैनों और बोरियों में भरा लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया […]

You May Like