
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में गुरुवार को उमंग सामुदायिक भवन, मंडल रेल प्रबंधक परिसर में खतरे के संकेत पर सिग्नल पार करने के विषय पर विशाल संरक्षा सम्मेलन आयोजित हुआ। महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में हुए सम्मेलन का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, संघ अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय, मुख्य संरक्षा अधिकारी मनोज गुरमुखी, मुख्य अभियंता आशुतोष, मुख्य कार्मिक अधिकारी एस.डी. पाटीदार, मुख्य विद्युत अभियंता मुकेश, मंडल रेल प्रबंधक कमल तलरेजा, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक नीरज कुमार, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ए.के. रजक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, मुख्य विद्युत लोको अभियंता सुरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जबलपुर मंडल अध्यक्ष संतोष यादव और मंडल सचिव एस.एन. शुक्ला सहित संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। महामंत्री अशोक शर्मा ने अतिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि संघ सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन के साथ कर्मचारियों के हितों के बीच बेहतर समन्वय के लिए कार्य कर रहा है। महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सम्मेलन की सराहना करते हुए रनिंग कर्मचारियों की भूमिका को अहम बताया और संरक्षा को दैनिक कार्य का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर जोर दिया। संघ अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को संरक्षा से जोड़ते हुए रनिंग स्टाफ से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आग्रह किया।
साझा किए अपने विचार
सम्मेलन में जबलपुर, भोपाल और कोटा के सैकड़ों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन प्रबंधक शामिल हुए तथा सिग्नल उल्लंघन सहित रेल संरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप परसाई ने किया। सम्मेलन में सतीश कुमार, हर्ष वर्मा, संतोष त्रिवेणी, एस.के. सिंह, आनंद यादव, मो. शमशाद, मुकेश मिश्रा, अनिल कौरव, मंतोष कुमार, सविता त्रिपाठी, दीपिका सोनी, आर.ए. सिंह, रोशन सिंह यादव, बॉबी धौलपुरी, भूपत सिंह, देवी सिंह, सुनील जाट, अफजल हाशमी, संजय चौधरी, सुधीर कुमार, आर.के. शर्मा, महेंद्र खींची, तरुण वत्रा, शरद यादव और श्रवण सिंह समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
