जावा में भूस्खलन से ढहे घरों में छह लोग दबे

जकार्ता, 20 मई (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत जावा में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन में ढहे घरों के मलबे में छह लोग दब गए हैं।
यहां आपदा प्रबन्धन और न्यूनीकरण एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यहां कई दिनों से भारी बारिश जारी है, जिसके कारण सोमवार शाम करीब चार बजे त्रेंगग्लेक के दिपोक गांव में पहाड़ी का हिस्सा दरक गया और इसमें 11 घर छह गए। उन्होंने बताया कि 11 घरों में से तीन घरों के मलबे के नीचे छह लोग दबे हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के कारण दो सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे पीड़ितों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़कों से मलबा हटाने का कार्य शुरू हो चुका है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
अधिकारी के अनुसार, तब तक क्षतिग्रस्त घरों के लोगों को गांव के ही इमारत में ठहराया गया है। पूर्वी प्रांत जावा के खोज एवं बचाव कार्यालय के परिचालन इकाई के प्रमुख ने दिदित एरी ने बताया कि कई बचावकर्मी बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल की ओर जा रहे हैं।

Next Post

मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय समुद्री, एयरोस्पेस प्रदर्शनी शुरू

Tue May 20 , 2025
लैंगकावी, 20 मई (वार्ता) मलेशिया के लैंगकावी में अंतरराष्ट्रीय समुद्री और एयरोस्पेस प्रदर्शनी (एलआईएमए) का 17वां संस्करण मंगलवार को शुरू हुआ, जिसमें दुनिया भर की रक्षा और संबद्ध कंपनियां एशिया के रक्षा क्षेत्र में उच्च प्रोफ़ाइल पर नज़र जमाए हुए हैं। हर दो साल में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी […]

You May Like