हाईवे से अनियंत्रित हुआ टेंकर खेत में पलटा, तरल पदार्थ फैलने से फसल को नुकसान

पड़ाना: हाईवे पर मऊ के यहां एक टेंकर अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे जाकर खेेत में पलट गया. सौभाग्य से कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई. हालांकि टेंकर में भरे तरल पदार्थ के कारण खेत में खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है.जानकारी के अनसुार कल शाम करीब 6 बजे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ के यहां पचोर की और से चालक कृष्णाराम विश्नोई द्वारा टेंकर वाहन क्रमांक जी.जे. 12, बीवाय 5487 ले जाया जा रहा था तभी मऊ के यहां टेंकर एकाएक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे महेंद्र नागर के खेत में पहुंचकर पलट गया.
फसल हुई चौपट
खेत मालिक के अनुसार खेत में खड़ी मसूर की उपज को रौंदता हुआ टेंकर पलट गया. इसमें भरा तरह पदार्थ फैल गया जिससे फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. कृषक ने बताया कि खेत में अन्य छोटे-छोटे पौधे भी नष्ट हो गये. टैंकर मैं भरा चिकना तरल पदार्थ चहुंऔर फैल गया. फसल नष्ट होने के साथ ही काफी दुर्गंध आ रही है.
आईल भरा था टेंकर में
जानकारी के अनुसार टेंकर में ईडीबेल आईल ले जाया जा रहा था जिसका उपयोग मशीनरी और इंजनों में चिकनाई और शीतलन के लिए किया जाता है. यह एक प्रकार का लेबलिंग और कोडिंग सॉल्यूशन है, जो उत्पादों की पहचान और ट्रैकिंग में मदद करता है. ईडीबेल आईल का उपयोग ऑटोमोटिव, एरोस्पेस, और मैन्युफैक्चरिंग आदि विभिन्न उद्योगों में किया जाता है.

Next Post

गोला का मंदिर पर पानी की पाइप लाइन फूटी, पुलिस ने डायवर्ट किया रूट

Sat Dec 13 , 2025
ग्वालियर: गोला का मंदिर चौराहे पर पानी की लाइन फूट जाने के कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इस लाइन को ठीक करने के लिए दो जेसीबी सहित कई कर्मचारी सुबह से जुटे रहे। वहीं यातायात पुलिस ने ट्रेफ़िक डायवर्ट किया है।जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से […]

You May Like

मनोरंजन