ग्वालियर: गोला का मंदिर चौराहे पर पानी की लाइन फूट जाने के कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इस लाइन को ठीक करने के लिए दो जेसीबी सहित कई कर्मचारी सुबह से जुटे रहे। वहीं यातायात पुलिस ने ट्रेफ़िक डायवर्ट किया है।जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 500 मि.मी व्यास वाली पानी की लाइन प्रेशर के कारण फूट गई।
इसके कारण मुरार, रिसाला बाजार, मीरा नगर की पानी की टंकियां गत रोज नहीं भरी जा सकी। इसके कारण पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। पानी की लाइन फूट जाने के कारण सडक़ पर पानी बहता रहा, इसके कारण ट्रैफिक बाधित रहा।पानी की लाइन को जोडऩे के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। जमीन से करीब 5 फीट नीचे पानी की लाइन को ठीक करने के लिए जेसीबी की मदद से गड्डा किया गया है।
