स्वास्थ्य शिविर: निगम कर्मचारियों को संबल और आयुष्मान योजना की दी जानकारी

भोपाल: नगर निगम भोपाल के जोन क्रमांक-15 मुख्यालय में रविवार को स्वास्थ्य एवं वार्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में विशेष रूप से संबल योजना, आयुष्मान योजना सहित कर्मचारियों के हित से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और संबंधित अधिकारियों ने कर्मचारियों को योजनाओं की पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जरूरी सावधानियों और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर में जोन के सभी वार्ड प्रभारी अपने-अपने कर्मचारियों के साथ शामिल हुए। वहीं, दरोगा भी अपने अधीनस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेकर शिविर में पहुंचे। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सहभागिता रही।नगर निगम की ओर से कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रशिक्षण एवं जनकल्याण कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने पर जोर दिया गया।

Next Post

नाली पर बाउंड्री,निगम बेखबर बैठा

Sun Oct 4 , 2026
सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के पोस्ट ऑफिस मार्ग में किसी ने नालियों पर बाउंड्री तो किसी ने चबुतरा बना रखा है। इस तरह का अतिक्रमण आज से नही वर्षो से है, लेकिन नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता की नजरें इस मोहल्ले में […]

You May Like