मुरैना: जिला अभिभाषक संघ मुरैना के चुनाव नतीजे बीती रात घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर हरिसिंह सिकरवार ने भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए संघ की कमान संभाली। उन्हें कुल 490 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण डंडोतिया को 177 वोट प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी प्रदीप शर्मा को मात्र 5 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे।
उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार शर्मा, सचिव पद पर राजेश परमार, सह सचिव पद पर देवदत्त मिश्रा और कोषाध्यक्ष पद पर आकाश शर्मा निर्वाचित हुए। लाइब्रेरियन पद की जिम्मेदारी ब्रजेश कुशवाह को सौंपी गई है।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजीत सिंह गुर्जर, अमन सिंह चौहान, दर्शन सिंह गोड़, गोपालकृष्ण दण्डौतिया, कृष्णशरण शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग, राजप्रताप सिंह दण्डौतिया, ऋषभ पाठक, रोशनी छारी, शिवकुमार गर्ग और सुनील कुलश्रेष्ठ को चुना गया है।
