पंचवटी में फायर सुरक्षा निष्क्रीय पाये जाने पर किया सील,नगर निगम की कार्रवाई

ग्वालियर: नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अल्फांजो रेस्टोरेंट, फॉर्च्यून एवेन्यू, पंचवटी गौरव रेस्टोरेंट, स्कारलेट होटल एवं बाटा शोरूम सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में फायर सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर सुरक्षा उपकरण पूर्णतः कार्यरत नहीं थे तथा फायर सुरक्षा नियमों के अनुसार आवश्यक न्यूनतम व्यवस्थाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। उक्त कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्थानों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई।

निरीक्षण में पंचवटी गौरव रेस्टोरेंट में फायर सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः निष्क्रिय एवं नियमानुसार नहीं पाए जाने पर प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। इसके अतिरिक्त अन्य पांच प्रतिष्ठानों के संचालकों को फायर सुरक्षा उपकरणों को शीघ्र चालू कराने तथा निर्धारित समयावधि में संपूर्ण फायर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में संबंधित संचालकों से शपथ पत्र प्राप्त किए गए हैं तथा उन्हें दो सप्ताह के भीतर समस्त फायर सुरक्षा व्यवस्थाएं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त कार्रवाई निगमायुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार के निर्देशन एवं उपायुक्त फायर ब्रिगेड रजनीश गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फायर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

गलतफहमी में पड़ोसी का हंगामा, दो बाइकों में की तोड़फोड़

Fri Jun 5 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक मामूली गलतफहमी के चलते पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया. मां-बेटी की सामान्य बातचीत को खुद पर तंज समझकर एक युवक ने गुस्से में आकर घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया […]

You May Like