गुड्डू चौहान बने नये जिला अध्यक्ष

अनूपपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 71 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अनूपपुर जिले की कमान अब गुड्डू चौहान को सौंपी गई है। चौहान पहले युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी साथ चलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

गुड्डू चौहान पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को और पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं। उनका परिवार राजनीति से दूर रहा है, पिता कोलरी कर्मचारी थे। कांग्रेस ने जिले में युवा नेतृत्व को तरजीह देते हुए चौहान को यह जिम्मेदारी दी है। जिले में पहले ही भाजपा ने हीरा सिंह श्याम जैसे युवा को जिला अध्यक्ष बनाया था, इसलिए कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस भी किसी युवा को सामने लाएगी।

हालांकि चौहान की नियुक्ति आसान नहीं कही जा सकती, क्योंकि वे पूर्व में दो बार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासित किए जा चुके हैं। 2020 में उपचुनाव और 2015 में नगर पालिका चुनाव में उनका नाम विवादों में आया था। इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी और लगातार संगठन से जुड़े रहे। अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी में बटी जिला कांग्रेस को एकजुट कर पार्टी को मजबूती देना होगा।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर मुर्गा पार्टी, सिहावल के प्राचार्य को नोटिस  

Sat Aug 16 , 2025
सीधी ।अपर कलेक्टर द्वारा डॉ. लाल बहादुर सिंह प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सिहावल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय सिहावल के भवन में प्राचार्य की उपस्थिति में मुर्गा पार्टी होने के संबंध में वीडियो वायरल हुई […]

You May Like