नवमी पर मंदिरों में गूंजे माता रानी के जयकारे, हवन-कन्या पूजन के साथ गरबे की धूम

इंदौर। शारदीय नवरात्रि के नवमी पर्व पर शहरभर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।

नवमी के अवसर पर कई स्थानों पर विधि-विधान से हवन-पूजन किए गए। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। घरों और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।

नवरात्रि के अंतिम दिन गरबा पंडालों में भी उत्साह चरम पर रहा। पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियों और महिलाओं ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए जमकर गरबा किया। ढोल की थाप और माता रानी के जयकारों के बीच देर रात तक भक्ति और उल्लास की छटा बिखरती रही। नौ दिनों तक चले इस शक्ति पर्व का समापन श्रद्धा, आस्था और मां दुर्गा के प्रति अटूट विश्वास के साथ हुआ।

Next Post

जिले में 892 मॉ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज और कल

Mon Oct 19 , 2026
सिंगरौली । शारदीय नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन महानवमी पर आज मॉ सिद्धिदात्री की श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मन्नते मांगी, वहीं पंडालों में भक्तों के द्वारा हवन कराने के बाद कन्या भोज तथा भंडारा आयोजित किया। मॉ दुर्गे प्रतिमाओं का विसर्जन कल दिन मंगलवार एवं बुधवार को किया जावेगा। […]

You May Like