जिले में 892 मॉ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज और कल

सिंगरौली । शारदीय नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन महानवमी पर आज मॉ सिद्धिदात्री की श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मन्नते मांगी, वहीं पंडालों में भक्तों के द्वारा हवन कराने के बाद कन्या भोज तथा भंडारा आयोजित किया। मॉ दुर्गे प्रतिमाओं का विसर्जन कल दिन मंगलवार एवं बुधवार को किया जावेगा।

दरअसल शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है। जिले के कोतवाली बैढ़न, नवानगर, विंध्यनगर, बरगवां, जियावन, देवसर, चितरंगी, गढ़वा, लंघाडोल, सरई एवं माड़ा थाना क्षेत्र में मिलाकर कुल तकरीबन 890 से अधिक मॉ दुर्गे की प्रतिमाएं जगह-जगह स्थापित की गई हैं। जहां आज पंडाल परिसरों में हवन के साथ-साथ कन्या भोज कराया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक कन्याओं का पूजापाठ कर कन्या भोज कराकर दक्षिणा देकर आशिर्वाद मांगा। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने विधिवत हवन किया। इधर जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल दिन मंगलवार एवं कुछ समितियां बुधवार को नदियों एवं जलाशयों में विर्सजित करेंगे। हालांकि प्रशासन ने ऐतिहातन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन स्थल का मुआयना किया है। जहां सुरक्षा के दृष्टि से व्यापक इंतजामात किये गये हैं। इधर बैढ़न के बबन चौराहा, घुरीताल मार्ग में स्थापित प्रतिमा समिति के सदस्य ने बताया कि मॉ दुर्गे की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा। वहीं नव दुर्गा उत्सव समिति व्यापारी संघ बैढ़न एवं हनुमान मंदिर व्यापार मंडल, डीएव्ही रोड, गनियारी के द्वारा बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जावेगा। उधर शांति ग्राम टाउनशीप बिलौंजी के प्रतिमा का विसर्जन कल दिन मंगलवार को किया जाएगा। इधर कल मंगलवार की रात 10:30 बजे राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में रावण के पुतले का दहन संपन्न होगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विसर्जन स्थलों का पुलिस सेवको ने किया भ्रमण

नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी षियाज केएम के निर्देशन में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान विसर्जन स्थलों पर पहुंच मार्ग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जलस्तर, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

Next Post

बीच बाजार में पति-पत्नी के बीच मारपीट

Mon Oct 19 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के मल्हार पार्क के समीप आज सोमवार की दोपहर के वक्त गोलगप्पा खाने के बाद भुगतान को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद साढ़ू एवं साली ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। लेकिन आरोप है कि पत्नी के साथ मारपीट […]

You May Like