भोपाल। निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने शुक्रवार को समय सीमा की बैठक की जिसमें निगम के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान अवैध निर्माणों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कर प्रत्येक शुक्रवार को प्रकरणों की सुनवाई करने के निर्देश दिए. निगम आयुक्त ने कहा कि अवैध निर्माण की सुनवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र के नगर निवेशक, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री अनिवार्य रूप से उपस्थित मौजूद रहें. वहीं राजस्व एवं संपत्तिकर विभाग की समीक्षा भी की. इस दौरानआगे उन्होंने कहा कि सम्पत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार, लीज रेंट सहित अन्य करों व शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग की जाए. शहर के साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्य मार्गों, बाजारो,मार्गों, गलियों में बेहतर ढंग से साफ-सफाई की जाए, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों, सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों, दुकानों पर डस्टबिन न रखने, पृथक-पृथक कचरा कचरा वाहन को न देने वालों के विरूद्ध सख्ती से स्पॉट फाईन की कार्रवाई की जाए. समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त अंजू अरूण कुमार, तन्मय वशिष्ठ शर्मा, मुकेश शर्मा, हर्षित तिवारी, उपायुक्त धीरेन्द्र सिंह कुशवाह, दिनेश सिंह, चंचलेश गिरहरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
