ट्रक में लोड 850 बॉक्स अनार का गबन

जबलपुर। अमानत में ख्यानत कर ट्रक में लोड 850 बॉक्स अनार अवैध लाभ अर्जित करने सुनियोजित तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। शहपुरा पुलिस ने रिपोर्ट पर चालक एवं क्लीनर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात बलकार सिंह भट्टी 48 वर्ष निवासी धरती फल मंडी शेख पीर चौक के पास भुज गुजरात ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उसके द्वारा 1195 बाक्स अनार के भरकर झारखंड भेजा जाना था। उसने सिंधु भट्टी भुज गुजरात ट्रांसपोर्ट के द्वारा जबलपुर में श्री गुरूकृपा ट्रांसपोर्ट के संचालक ओमकार पटैल के माध्यम से उक्त माल को गुजरात से झारखण्ड ट्रांसपोर्ट करने ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 3732 गाड़ी उक्त ट्रांसपोर्ट के लिये लगाई गयी थी। उक्त गाड़ी का मालिक तुषाय कुशवाहा, चालक आफताब खान एवं क्लीनर दानिश था।ट्रक में 1195 अनार बाक्स को भरवाकर उसने सिंधु भट्टी भुज गुजरात ट्रांसपोर्ट से झारखंड के लिये रवाना किया। ट्रक के चालक आफताब खान ने जानकारी दी कि जिस ट्रक पर अनार लादकर भेजा गया था जो पाटन ब्रिज के पास हाईवे रोड शहपुरा रोड में रात के समय गाय आ जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे में चला गया जिससे गाड़ी में नुकसान हुआ है। गाड़ी में लोड अनार गिर कर बिखर गये, घटना की सूचना मिलने पर उसने लोकल ट्रांसपोर्ट से जानकारी प्राप्त की, जहां से उसे जानकारी मिली कि ट्रक पर लदे हुये 1195 बाक्स अनार जहां पर पहुॅचाये जाने थे वहां पर नहीं पहुॅचाये गये। उसके द्वारा ट्रक मालिक तुषाय से सम्पर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुयी कि जिस ट्रक पर अनार के बाक्स लदे थे उसका एक्सीडेंट हो गया है, ट्रक पलटने से अनार के 1195 बाक्स में से केवल 345 अनार के बाक्स बचे हैं बाकी के 850 अनार के बाक्स खराब हो गये हैं। उसने तुषाय कुशवाहा को कहा कि बचे हुये बाक्सोें को झारखंड धनवाद भिजवा दो एवं थाना में जाकर सूचना दो। उक्त घटना की जानकारी लेने जबलपुर आया तो उसे पता चला कि जिस जगह पर उसे एक्सीडेंट की घटना बतायी थी, वहॉ किसी प्रकार के कोई ट्रक पलटने या एक्सीडेंट नहीं होना पाया गया, उसे पता चला कि ट्रक मालिक तुषाय कुशवाह, ट्रक डाईवर आफताब खान एंव क्लीनर दानिश ने मिलकर ट्रक में लोड 850 बॉक्स अनार अवैध लाभ अर्जित करने सुनियोजित तरीके से किसी और को बेच दिया है।

Next Post

युवकों पर चाकू से हमला कर लूटा

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चाकू से युवकों पर हमला कर नगदी लूट ली। पुलिस ने बताया कि अभिनव काव 33 वर्ष निवासी एकता विहार रतननगर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह इंजीनियरिंग का काम करता है। साथी ज्ञानेन्द्र तिवारी के साथ बंशल के घर के पास खड़े […]

You May Like