युवकों पर चाकू से हमला कर लूटा

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चाकू से युवकों पर हमला कर नगदी लूट ली।

पुलिस ने बताया कि अभिनव काव 33 वर्ष निवासी एकता विहार रतननगर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह इंजीनियरिंग का काम करता है। साथी ज्ञानेन्द्र तिवारी के साथ बंशल के घर के पास खड़े होकर वार्तालाप कर रहा था, लगभग 50 मीटर की दूर बिजली खम्बे के नीचे इंद्रा बस्ती निवासी कार्तिक सेन अपने साथी सौरभ समन, चीकू पटेल, साहिल के साथ झुण्ड बनाकर खडा था, सुप्तेश्वर मंदिर की तरफ से उसके बड़े भाई अभिजीत काव और उनके मित्र सलभ शुक्ला टहलते हुये आ रहे थे, अचानक वो कार्तिक सेन एवं कार्तिक सेन के दोस्तों के पास पहुॅचे, कार्तिक सेन बिना कारण के सलभ शुक्ला को चांटा मार दिया और कार्तिक सेन तथा उसके साथ खड़े सौरभ समन, साहिल, चीकू पटेल, गाली गलौज करते हुये शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसके भाई अभिजीत काव और सलभ शुक्ला ने पैसे देने से मना किया तभी कार्तिक सेन ने चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से हमलाकर सलभ शुक्ला को 3-4 बार मारकर कमर के नीचे चोट पहॅुचा दी, उसके बड़े भाई अभिजीत काव बीच बचाव करने लगे तो सौरभ समन ने किसी ठोस वस्तु से हमलाकर उसके भाई अभिजीत काव को सिर में चोट पहुॅचा दी। साहिल और चीकू पटेल भी हाथ मुक्कों से मारपीट किये तथा चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। सलभ शुक्ला ने उसेे बताया कि टीशर्ट की जेब मेें लगभग 1 हजार रूपये रखे थे जो चारों छीनकर ले गये। उसने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छोड़ दिया था।

Next Post

'परीक्षा पे चर्चा' ने चार करोड़ से अधिक पंजीकरण का रिकॉर्ड बनाया

Sat Jan 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनूठी पहल ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ ने इस वर्ष एक नया ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के लिए अब तक चार करोड़ से […]

You May Like