ATM पिन के बहाने 85 हजार की ठगी

बैतूल। बैतूल में एटीएम पिन जनरेट करने के दौरान ठगी का एक मामला सामने आया है। इंडियन ओवरसीज बैंक की गंज शाखा के एटीएम में पिन बनाते समय एक ग्राहक से धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब 85 हजार रुपये निकाल लिए गए।

जानकारी के अनुसार खाताधारक अंकित कासदे एटीएम मशीन पर अपना पिन जनरेट कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। पिन जनरेट होने के बाद आरोपी ने मौका पाकर अंकित का असली एटीएम कार्ड बदलकर सपना तिवारी नाम का दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया।

एटीएम से बाहर निकलते ही अंकित के मोबाइल पर खाते से राशि निकासी के संदेश आने लगे। जब तक वे वापस बैंक पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी, तब तक उनके खाते से करीब 85 हजार रुपये निकाले जा चुके थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपी शाहपुर के पहावाड़ी क्षेत्र का निवासी है, जिसने ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक में खाता खुलवाया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल और गंज थाना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Next Post

आत्मनिर्भर पंचायतों की ओर मध्यप्रदेश, दो वर्षों में ग्रामीण विकास ने पकड़ी तेज रफ्तार: प्रहलाद

Fri Dec 19 , 2025
भोपाल। ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने की दिशा में मध्यप्रदेश ने बीते दो वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्य अब योजनाओं के क्रियान्वयन से आगे बढ़कर आत्मनिर्भर पंचायतों […]

You May Like