माधव कॉलेज में रासेयो ने दिवाली पर स्वच्छ परिसर अभियान

ग्वालियर। दिवाली पर हम अपने घर की स्वच्छता करते हैं वैसा ही हम अपने शिक्षा मंदिर महाविद्यालय के लिए भी किया दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए माधव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक विशेष ‘सफाई अभियान’ चलाया गया। इस अभियान में महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की यह स्वच्छता अभियान डॉ. संजय कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ, परिसर को त्योहार के लिए स्वच्छ और सुंदर बनाना था। स्वयंसेवकों ने कक्षाओं, गलियारों पूरे कैंपस से प्लास्टिक, कूड़ा-करकट और अनावश्यक सामग्री को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने बताया, दीपावली रोशनी और स्वच्छता का त्योहार है। हमने इस अभियान के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया है कि केवल अपने घरों को ही नहीं, बल्कि अपने शिक्षण संस्थान और आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा ने रासेयो इकाई के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य छात्रों में जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

स्वयंसेवकों ने इस दौरान यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता बनाए रखेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। यह अभियान महाविद्यालय में ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ कैंपस’ के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है।

इस स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवक रितेश सेन, प्रकृति शर्मा, सागर शर्मा, शिवम गुर्जर, नकुल शर्मा, आशुतोष पालीवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Next Post

जीएसटी पर कांग्रेस का पक्ष रखने वालों को शिक्षित करने की सीतारमण की सलाह

Sat Oct 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में हाल में किये गए सुधारों को ‘सही दिशा में लौटने वाला कदम” बताने जैसी विपक्षी कांग्रेस पार्टी की टिप्पणियों को लेकर उसकी तीखी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस में जीएसटी पर बोलने […]

You May Like