सवर्ण समाज आरक्षण की मांग को लेकर देशभर में जुटायेगा समर्थन 

अशोकनगर। आरक्षण पद्धति के चलते अच्छे अंक वाले बच्चे पीछे रह जाते है और कम अंक वाले बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थान पा लेते है, ऐसा ही हाल नौकरियों में है। जिससे बच्चों में हीन भावना उत्पन्न हो रहीं है और इसी हीन भावना को समाप्त करने के लिए अशोकनगर सवर्ण समाज एकत्रित हुआ और आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए 30 जुलाई को ज्ञापन सौंपेगा, जिससे की सामान्य वर्ग को आरक्षण मिल सके और सवर्ण समाज के बच्चे देश सेवा कर सके। यह बात रघुवंशी समाज के अध्यक्ष संजय रघुवंशी ने रविवार को वेदांत भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। वहीं उन्होंने सवर्ण समाज को आरक्षण दिये जाने की मांग को सार्थक करने के लिए पहले जिले से शुरूआत करने की बात कहीं। इसके साथ ही इसका व्यापाक प्रचार प्रसार करने के साथ ही प्रदेश में और उसके बाद देश के विभिन्न प्रांतो में आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने का बात कहीं। वहीं उन्होंने सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र कठिनाईयो और उसकी समय सीमा पर प्रश्रचिन्ह खड़े किए।

सबके साथ हमे भी चाहिए आरक्षण: प्रेसवार्ता की शुरूआत करते हुए सकल ब्राहण समाज के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि आगामी 30 तारीक को सर्वण समाज को आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमे किसी के आरक्षण से समस्या नहीं है, लेकिन हमे भी आरक्षण चाहिए, क्योंकि हमारे बच्चे अच्छे नंबर लाने के बाद भी उनका सिलेक्शन नहीं हो पाता है। वहीं उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रकिया सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि विद्यालय में किसी भी सामान्य वर्ग के बच्चो का सिलेक्शन नहीं हो पाया है, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा करने के साथ ही उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं प्रेसवार्ता से पूर्व जिले के सामान्य वर्ग के मुख्य लोगों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर मनोज अग्रवाल, अशोक शर्मा, प्रियंकात माथुर, गिरजेश भार्गव, राहुल पंडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Next Post

भोपाल की सकारात्मक सोच महिला टीम को PM मोदी ने दी सराहना,CM यादव ने दी बधाई

Sun Jul 27 , 2025
भोपाल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में भोपाल की महिला समूह सकारात्मक सोच के स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने इसे स्वच्छ भारत मिशन की प्रेरणादायी पहल बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आंदोलन ने मध्यप्रदेश समेत देशभर में स्वच्छता की तस्वीर बदल दी है। भोपाल […]

You May Like