PWD के नवाचार और डिजिटल पहल से विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के रविंद्र भवन में लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सह प्रशिक्षण सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम विभाग में किए जा रहे नवाचारों, डिजिटल पहल तथा अभियंताओं की क्षमता निर्माण पर केंद्रित रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने अभियंताओं से नवाचारों को अपनाने और प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी दक्षता निरंतर बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं, नई तकनीकों और ई-गवर्नेंस आधारित प्रणालियों की जानकारी दी गई। राज्यभर से आए अभियंताओं और अधिकारियों ने प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर अनुभव साझा किए।

Next Post

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र को संबोधित करेंगे मोदी

Sat Jan 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यहां भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री देश भर के लगभग 3,000 युवाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like