एयर इंडिया की फ्लाइट में कॉकरोच को ‘फांसी’! लॉगबुक एंट्री वायरल होने से हड़कंप, सफाई व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025: एयर इंडिया की दिल्ली से दुबई जा रही एक फ्लाइट की कैबिन डिफेक्ट लॉगबुक की एक अनोखी एंट्री वायरल हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इस एंट्री में लिखा गया था कि उड़ान के दौरान एक जिंदा कॉकरोच मिला, जिसे फांसी दी गई जब तक उसकी मौत नहीं हुई। यह एंट्री सामान्य शिकायतों के बीच दर्ज की गई, जिससे यह तुरंत चर्चा का विषय बन गई।

जैसे ही लॉगबुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने इस पर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “एयर इंडिया अब कीड़ों को भी सजा-ए-मौत दे रही है।” वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने इसे हास्यपूर्ण एंट्री बताया, लेकिन साथ ही एयरलाइन की साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रू मेंबर्स ने तुरंत कॉकरोच को मार दिया और पूरे वाकये को आधिकारिक मेंटेनेंस लॉगबुक में दर्ज किया।

फ्लाइट में कॉकरोच मिलने की इस घटना से एयर इंडिया की साफ-सफाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बर्ड हिट का सामना करना पड़ा था, और अब कॉकरोच का मामला सामने आया है। हालांकि, एयर इंडिया ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें, भारत 28 से 31 अक्टूबर तक नई दिल्ली में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं की बैठक की मेजबानी करने जा रहा है।

Next Post

Gold Rate Crash: 4 दिन में ₹7000 सस्ता हुआ सोना, MCX पर ₹1.30 लाख से गिरकर ₹1.23 लाख पर पहुंचा भाव

Mon Oct 27 , 2025
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025: लंबे समय से हर रोज नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच रहे सोने की कीमतों में बीते सप्ताह तेज गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सिर्फ चार कारोबारी दिनों में ही गोल्ड का भाव ₹7000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है। यह […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।