सिहोरा हिंसा: जेल में बंद आरोपी की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल में भर्ती

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत आजाद चौक में हिंसा मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है।विदित हो कि आजाद चौक में मस्जिद और दुर्गा मंदिर आमने-सामने है। 19 फरवरी को गुरुवार की रात को लगभग 9:30 बजे मंदिर में आरती और मस्जिद में रमजान की नमाज हो रही थी। इस दौरान एक पक्ष ने लाउंड स्पीकर के शोर का विरोध शुरू कर दिया था ।

जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए थे। पथराव के साथ जमकर तोडफ़ोड़ हुई थी। सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। उपद्रव में अब तक चार एफआईआर हो चुकी है। इसके साथ ही कुल 61 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी को जेल भेजा चुका है। जेल में बंद एक आरोपी बनवारी गुप्ता की बीती रात अचानक तबियत बिगड़ गई इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी को मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

Next Post

कृषि उपज मंडी के पास मिली लाश

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत मनमोहन नगर कृषि उपज मण्डी गेट नंबर 02 के पास सुबह एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि विजय नगर निवासी रमेश खत्री ने बताया कि सुबह […]

You May Like