ट्रक से 40 रांगे, ओप्पो मोबाइल और पर्स चोरी, 80 हजार का माल पार

मोहना: मोहना थाना क्षेत्र के एन्थोनी तिराहा स्थित मिस्त्री की दुकान के पास खड़े ट्रक से अज्ञात चोर करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। फरियादी गोलू भदौरिया पुत्र विनोद सिंह भदौरिया (22) निवासी ग्राम म्यासी, थाना नगरा जिला मुरैना ने बताया कि 11 अगस्त तड़के 2 से 5 बजे के बीच ट्रक में भरे 40 नग रांगे, ओप्पो कंपनी का मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। पुलिस ने 14 अगस्त दोपहर 2:09 बजे अपराध क्रमांक 93/26 धारा 305(सी) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। विवेचना प्रधान आरक्षक अनिल तिवारी कर रहे हैं।

Next Post

धान परिवहन घोटाले की प्रदेशव्यापी जांच के आदेश

Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए धान घोटाले की प्रदेश स्तरीय जांच के आदेश जारी किये है। युगलपीठ ने प्रदेश में हुए धान घोटाले के संबंध में नागरिक आपूर्ति निगम को शपथ-पत्र के साथ जवाब पेष करने […]

You May Like