खाते का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी, चार पर केस


इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते का कथित रूप से दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
सूरज नगर निवासी फरियादी के खाते का आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत दुरुपयोग किया. मामले में सुरेंद्र चौहान निवासी नेहरू नगर, मोहित कुशवाह निवासी पांचू कुमार की चाल, अमितेश रघुवंशी निवासी गुना और श्याम रघुवंशी निवासी अशोकनगर को आरोपी बनाया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मामले में खाते के इस्तेमाल और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.

.....

Next Post

हेलीपैड पर गिरा लोहे का गेट, 4 साल की बच्ची की मौत, एक गंभीर घायल

Sat Sep 12 , 2026
ओंकारेश्वर। कोठी हेलीपैड परिसर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेल रहे बच्चों पर लोहे का भारी गेट गिर गया। हादसे में चार वर्षीय दिव्या की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय यश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने तुरंत गेट हटाकर […]

You May Like