श्रीमद्भागवत कथा में हुआ कृष्ण रुक्मणी का विवाह

ग्वालियर: चकलेश्वर धाम, जय माँ काली कामाख्या धाम के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन का आयोजन भव्य रहा। विशेष रूप से रुक्मिणी विवाह का आयोजन किया गया, जिसका सुंदर वर्णन आचार्य रवि तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि उद्धव ओर गोपियों का भाव पूर्ण प्रसंग भगवान की भक्ति में सहायक है साथ साथ रंग-बिरंगे कार्यक्रमों और आकर्षक झांकियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर विभिन्न संतों का आगमन हुआ, जिनमें भय पुरा के भक्ति वालकिशन भगत जी, श्री दंदरौआ सरकार और बनखंडी के श्री शिवानंद महाराज मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भरकर इस कार्यक्रम का हिस्सा लिया और पूरा माहौल आध्यात्मिक उल्लास से भरा रहा। कार्यक्रम संयोजक डॉ केशव पांडेय और सहसंयोजक आकाश मिश्रा रहे।

Next Post

केरल के जनप्रतिनिधियों का दल दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आया

Sat Feb 14 , 2026
ग्वालियर: केरल के जनप्रतिनिधियों का एक दल दो दिवसीय प्रवास पर आज सुबह ग्वालियर आया है। यह दल ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करने के साथ ही केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत किए गए विकास कार्यों का भी अवलोकन करेगा। इसके साथ […]

You May Like