भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका क्रिकेटिंग करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज 11 नवंबर 2025 को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजू सैमसन का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। संजू सैमसन क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे। लेकिन पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए संजू सैमसन ने क्रिकेट में ही अपना करियर बनाया। सीमित ओवरों में संजू सैमसन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
11 नवंबर 1994 को केरल के तिरुवनंतपुरम में जन्मे संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थे। पिता को वर्दी में देखकर संजू भी कभी अफसर बनना चाहते थे, मगर किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही रास्ता तय कर रखा था।
दिल्ली के किंग्सवे कैंप इलाके में रहने वाले संजू बचपन में मोहल्ले के बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते थे। एक बार खेल के दौरान वे बोल्ड हो गए। पिता ने कारण पूछा तो संजू ने बताया कि सड़क पर गड्ढा था, जिससे गेंद नीची रह गई। अगले ही दिन जब संजू स्कूल से लौटे, तो उन्होंने देखा कि पिता खुद अपने हाथों से वह गड्ढा भर रहे हैं। पिता मुस्कुराकर बोले, “अब तो कोई गड्ढा नहीं है, बेटा।
