उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी को पुख्ता करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों का दल नासिक पहुंचा. संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, निगमायुक्त और यूडीए सीईओ सहित अधिकारियों ने नासिक में होने वाले कुंभ मेले की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया. अधिकारियों ने घाट व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, सीवरेज, सुरक्षा और तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली.
उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि महाकुंभ आयोजन सदैव महाकाल के आशीर्वाद से सफल होते हैं, परंतु व्यावहारिक तैयारी आवश्यक है. नासिक के अनुभवों और नवाचारों को उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी में लागू किया जाएगा, ताकि महाकुंभ को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाया जा सके.
