
सलामतपुर। हरदा में जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के विरोध में सलामतपुर में भी करनी सेना परिवार के द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किया गया है। वही रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।
कस्बा सलामतपुर करणी सैनिकों द्वारा सबसे पहले सलामतपुर विदिशा हाइवे 18 पर चक्काजाम किया गया। इसके साथ ही यहां विरोध करते हुए 20 से 25 मिनट तक सड़क को जाम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीवन सिंह के समर्थक एकत्रित हुए और नारेबाजी की। हाइवे बंद होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ओर पुलिस ने एक तरफ का रोड खुलवाया। सूचना मिलते एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा सलामतपुर टीआई दिनेश सिंह रघुवंशी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर चक्काजाम को खत्म कराया।वहीं करणी सेना रायसेन के10 कार्यकर्ताओं पर धारा170 के तहत कार्रवाई की गई है।
