
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विपक्षियों ने विस्फोटक से भरे वाहनों का उपयोग करके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। सोमाली सरकार ने आरोप लगाया है कि इस हमले में विपक्षी गुटों के साथ-साथ अल-शबाब के चरमपंथी भी शामिल थे। कई घंटों तक चली भीषण लड़ाई के बाद सोमाली संघीय बलों ने विपक्षी लड़ाकों को शहर के मध्य क्षेत्र से खदेड़ दिया और बैडोआ पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया।
प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार, इस हिंसा में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है, जिसमें 30 से अधिक हमलावर मारे गये हैं और कई नागरिक भी गोलियों व विस्फोटों की चपेट में आकर हताहत हुए हैं। उल्लेखनीय है कि चालू वर्ष के मार्च माह में संघीय सरकार द्वारा साउथ वेस्ट राज्य के प्रमुख को पद से हटाने के बाद से ही क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई थी। केंद्र सरकार और क्षेत्रीय राज्यों के बीच सत्ता तथा सुरक्षा नियंत्रण को लेकर जारी विवाद अब हिंसक हो गया रहा है, जिससे राजधानी मोगादिशू सहित अन्य इलाकों में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
