कमिश्नर ने इटारसी व केसला कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

नर्मदापुरम। संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय इटारसी और जनपद पंचायत केसला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम और तहसीलदार समेत अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्यालय में केवल कुछ ही रीडर, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्यून मौजूद थे। इस लापरवाही पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई और अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर उपस्थिति न होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हितग्राहियों को परेशानी उठानी पड़ती है। केसला पंचायत कार्यालय में भी 26 में से 16 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। कमिश्नर ने चेतावनी दी कि अगली बार भी यही स्थिति मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

एआई से फोटो के मामले में मामला दर्ज, जितेंद्र लिटोरिया ने की पुलिस में शिकायत

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल।राजधानी में एआई के जरिए ड्रग तस्कर के साथ फोटो के मामले में गुरूवार को एक और थाने में मामला दर्ज किया गया. थाना शाहपुरा में भी इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई. जानकारी के अनुसार एआई माध्यम से ड्रग तस्कर आशु हसन के साथ कुटरचित फोटो बनाने और […]

You May Like