जहरीले कचरे से भरे कंटेनर पीथमपुर पहुंचे गए

आखिरकार जहरीला कचरा पीथमपुर पहुंच ही गया विरोध के बावजूद जहरीले कचरे से भरे कंटेनर पीथमपुर पहुंचे गए हैं वही विरोध स्वरूप आज एक रैली निकाल कर ज्ञापन सोपा जाएगा भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है। इसके विरोध में धरना दिया जा रहा है, जिसमें भाजपा-कांग्रेस के नेता, पीथमपुर बचाओ समिति और पीथमपुर रक्षा समिति ऑल ट्रेड यूनियन, स्कूला बच्चों सहित कई संगठनों का समर्थन मिला है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पटेल, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, 10 पार्षद, एडवोकेट राजेश चौधरी, मुस्लिम नेता अकरम कुरैशी भी धरना स्थल पर मौजूद हैं।337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे से भरे 12 कंटेनर बुधवार रात 9 बजे भोपाल से पीथमपुर के लिए रवाना किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी कंटेनर सुबह 4.20 बजे पीथमपुर के आशापुरा स्थित रामकी फैक्ट्री पहुंचे। यहां कचरे का निष्पादन किया जाएगा। इसका विरोध तभी से शुरू हो गया था, जब इसके निष्पादन का काम रामकी एनवायरो को सौंपा गया था।
प्रदर्शन के लिए स्कूली बच्चे भी पहुंचे हैंभारी विरोध के चलते पीथमपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल के तैनात किया गया है

Next Post

नए साल पर कूनो सेंचुरी में पर्यटकों को नहीं हो रहे चीता के दीदार

Thu Jan 2 , 2025
श्योपुर: नए साल पर कूनो सेंचुरी में पर्यटकों को चीता के दीदार नहीं हो रहे हैं। कूनो सेन्चुरी में अधिकारियों ने पर्यटकों के लिए सिर्फ सुबह की शिफ्ट में प्रवेश दिया, शाम की शिफ्ट को बंद कर दिया, इस वजह से सुबह साढ़े 6 से 9 बजे के बीच महज […]

You May Like