सिवनी जैसी शर्मनाक घटनाएं न हो, मादक पदार्थों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम

जबलपुर: नशे के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से कार्यवाही करें। जो व्यक्ति बार-बार अपराध करता है, उस पर सख्त निर्णय लें। बदमाशों को सूचीबद्ध करें, उन पर निगरानी करें। मादक पदार्थों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि गांजा, ड्रक्स, कोरेक्स पर जबलपुर और नरसिंहपुर की तहर अन्य जिले भी अभियान चलाकर कार्यवाही करें। पुलिस अधीक्षक अपने जिले में नियंत्रण रखें, सिवनी जैसी शर्मनाक घटनाएं कहीं न हो। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित संभागीय बैठक में कहीं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ को दृष्टिगत रखते हुए मरीजों को सरकारी हॉस्पिटल में ले जाना सुनिश्चित करें, कुछ ड्राईवर प्राइवेट हॉस्पिटल की ओर रुख करते हैं, अत: उन पर निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जन सहयोग के उदाहरण प्रस्तुत करें, अच्छे समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लें, गांवों में रात्रि विश्राम करें। हाईवे में स्थित ढाबों में अवैध मदिरा विक्रय पर कार्यवाही करें। यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी सिविल आचरण के विरूद्ध कुछ न हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर्स से कहा कि जनसुनवाई में कलेक्टर्स खुद बैठें और आवेदनों का निराकरण करें। विधानसभावार विजन डॉक्यूमेंटस के आधार पर कार्य हो। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में युवा वर्ग को जोड़े, खेलकूद की गतिविधियां भी हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भावांतर योजना को कैसे सफल करें इस पर चिंता करें। कोदो-कुटकी उपार्जन के साथ ही प्रतिबंधित दवाईयों पर और गौवंश तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी जिन्होंने अपराध कर संपत्ति अर्जित की है, उन पर राजसात जैसी आवश्यक कार्यवाही करें।
भू माफियाओं पर कार्यवाही हो
सीएम ने कहा कि भू-माफियों पर कार्यवाही हो, जिला बदर के आदेशों का सख्ती से पालन हो। उन्होंने समग्र विकास के लिए विकास समिति मॉडल बनाने के निर्देश भी दिये और कहा कि अच्छी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।
ये रहे उपस्थित
बैठक में एसीएस संजय दुबे, एडीजे, संभागायुक्त धनंजय सिंह, जबलपुर व बालाघाट के आईजी, डीआईजी, संभाग के सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, सीईओ जिला पंचायत व संभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक के पूर्व संभागायुक्त सिंह ने शासन की प्राथमिकता के विषयों के साथ कृषि व कृषि संबद्ध विषयों प्रेजेन्टेशन दिया, जिसमें सोयाबीन भावांतर, धान व कोटो-कुटकी उपार्जन,उर्वरक वितरण, टेकहोम राशन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, राजस्व में नवाचार, मातृ एवं शिशु
मृत्युदर तथा मातृवंदना आदि विषय शामिल थे।
आईजी ने दिया प्रजेन्टेशन
आईजी प्रमोद वर्मा ने संभाग में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया। आईजी बालाघाट ने नक्सल उन्मूलन के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर जबलपुर व बालाघाट ने अपने जिले के विकासकार्यों के साथ शासन की प्राथमिकता के विषयों की जानकारी दी

Next Post

काली मंदिर मार्ग अतिक्रमण से जाम की जकड़ में, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी परेशानी

Mon Oct 27 , 2025
सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न का काली मंदिर मार्ग इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्था की मार झेल रहा है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए विस्तार और बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण यहां रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।करीब दो सौ मीटर के इस मार्ग पर दुकानदारों ने […]

You May Like