मृत डॉक्टर के नंबर से मैसेज, मचा हडक़ंप, साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन में रहने वाली एक 81 वर्षीय महिला डॉक्टर की प्रॉपर्टी विवाद के बाद हुई मौत के बाद उनके मोबाइल नंबर से मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर को अपशब्दों भरा मैसेज पहुंचा जिसके बाद हडक़ंप मच गया है। मामले की शिकायत साइबर क्राइम में की गई है। मैसेज किसने किया है और इसके पीछे का इरादा क्या है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है मामले की जांच जारी है।

विदित हो कि प्रेम मंदिर के पास राइट टाउन में रहने वाली बुजुर्ग महिला डॉ हेमलता श्रीवास्तव के पति महेश श्रीवास्तव और बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद से उनकी तबियत बिगड़ गई थी। करोड़ों की प्रॉपर्टी पर दान व वसीयत में दिए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। डॉ.हेमलता श्रीवास्तव को 7 जनवरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे । इसके बाद जांच दल का गठन हुआ । डॉक्टर हेमलता के बयान मेडिकल कॉलेज मेें आईसीयू में दर्ज किए गए थे। इसके साथ दस्तावेजों का भी अवलोकन किया गया था वहीं इलाज के दौरान 15 फरवरी को डॉक्टर हेमलता की मौत हो गई थी। इस मामले में चली जंबी जांच पड़ताल के बाद मदन महल पुलिस ने कलेक्टर के आदेश और एसडीएम के प्रतिवेदन के आधार पर डॉ सुमित जैन और प्राची जैन के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया था। जिन्होंने षड्यंत्र रच अस्पताल के नाम पर जमीन हड़पी थी। बल्कि विश्वासघत कर अपने पक्ष मेें बहुमूल्य भूमि दान कराई थी।
मैसेज में लिखा..क्षमा करे,
शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर रिचा शर्मा को डॉक्टर हेमलता के वाटसएप नेबर से मैसेज आया। मैसेज में लिखा लिखा गया कि क्षमा करें। मोबाइल कानूनी तौर पर मेरे पास है। डॉ. हेमलता के परिवार की ओर से उन सभी को श्राप है जिन्होंने उन्हें वही अंजाम दिया जो उन्होंने दिया। अपहरण, भूख से तड़पना, फिर वेंटिलेटर, फिर पीएम और अंत में मुर्दाघर। मानवता पर धिक्कार। डॉक्टर रिचा का कहना है कि मामले से उन्होंने कलेक्टर को भी अवगत कराया है । सुरक्षा के मद्देनजर ऑनलाइन सायबर क्राइम की शिकायत भी की है।

Next Post

साढ़े पांच लाख केश, आभूषण ले गए चोर

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत वार्ड न. 9 मुण्डी टोरिया मेें रहने वाले व्यापारी के सूने घर को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाते हुए साढ़े पांच लाख रूपए नगद समेत लाखों रूपए के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार ईद का त्योहार मनाने […]

You May Like