महिलाओं का नवाचार, एक चार्ज में 25 किमी चलेगी ई-साइकिल

इंदौर: विश्व साइकिल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदौर की महिला मैकेनिक एक नई उपलब्धि के साथ सामने आ रही हैं. समान सोसायटी द्वारा प्रशिक्षित महिला मैकेनिकों के प्रयासों से तैयार की गई ‘यंत्रिका ई-साइकिल’ का लोकार्पण 4 जून को दोपहर 1.30 बजे आरएनटी मार्ग स्थित हिन्दी साहित्य समिति भवन में किया जाएगा.
महिला मैकेनिक गैराज यंत्रिका सर्विस सेंटर के नाम पर रखी गई इस ई-साइकिल को पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सुलभ परिवहन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. एक बार चार्ज होने पर यह साइकिल लगभग 25 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि इसकी अधिकतम गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा है. कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित महिला मैकेनिकों ने इस ई-साइकिल का निर्माण किया है.

इसका उद्देश्य आम नागरिकों, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कम लागत में आवागमन का सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराना है. गौरतलब है कि 3 जून को विश्व साइकिल दिवस और 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों के बीच आयोजित यह लोकार्पण कार्यक्रम सतत विकास और हरित परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देगा.

न्यूनतम लागत रखने का प्रयास
संस्था के अनुसार ई-साइकिल की कीमत जल्द घोषित की जाएगी. प्रयास किया जा रहा है कि इसकी लागत न्यूनतम रखी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण हितैषी परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है

Next Post

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को मिली नई पहचान, तैयार हुई आधुनिक बिल्डिंग

Thu Jun 4 , 2026
इंदौर: इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के बीच लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत पूरी तरह तैयार हो चुकी है और इसमें आवश्यक व्यवस्थाएं स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है.रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द […]

You May Like