
भोपाल। बजरिया थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजा सिंह (24) अपने भाई के साथ सेमरा चांदबड़ में रहता था. वह मूलतः ललितपुर का रहने वाला था. राजा पढ़ाई के साथ ही एक निजी कंपनी में नौकरी भी करता था. राजा के परिवार के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं कि उसने यह कदम क्यों उठाया. घटना के दौरान जब राजा का भाई अपने परिवार के साथ बाहर गया था. इसी दौरान उसने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली. मृतक का बडा भाई जब परिवार के साथ घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से नहीं खुला. मशक्कत के बाद लोग अंदर पुहंचे तो राजा फांसी पर लटका मिला. उसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने राजा को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना की जांच करने में बजरिया पुलिस जुटी है.
