
बड़वानी। कलेक्टर गुंचा सनोबर ने सीएम हैल्पलाईन पोर्टल पर माह अप्रैल 2025 में अनिराकृत पाई गई शिकायतों का निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं करने एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा निर्देश के बाद भी निर्देशों की अव्हेलना करने के चलते प्रति शिकायत 1000 रूपए के मान से 5 शिकायतों के लिए अधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित किया है। साथ ही आदेशित किया है कि शिकायतों का अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न हो। अर्थदण्ड की राशि 7 दिन में जमा कर लोक सेवा प्रबंधन विभाग को रसीद की छायाप्रति उपलब्ध कराएंगे।
